भगवान का दूसरा रूप "माँ"
*कैसी होती है माँ* किसी ने मुझ से पूछा - कैसी होती है माँ , कैसी होती है माँ ? तो मैंने कहा- भगवान का दूसरा रूप होती है माँ, प्यार का समंदर होती है माँ , बलिदान की देवी होती है माँ । खुद भूखी रह बच्चों का पेट भरे , ऐसी होती है माँ , ऐसी होती है माँ । बच्चों की खुशी में मुस्कुराए , और उदास होने पर व्याकुल हो जाए । बच्चों को हर विपत्ति से बचाए , खातिर उनकी सारी दुनिया से लड़ जाए । ऐसी होती है माँ , ऐसी होती है माँ । भले-बुरे का अंतर बताए , सच-झूठ की पहचान सिखाए , कभी प्यार से तो कभी डाँट से । सही मार्ग पर चलना सिखाए , ऐसी होती है माँ , ऐसी होती है माँ । छोटों से प्यार, बड़ों का सम्मान , विनम्रता का पाठ पढ़ाए । जात-पात और ऊँच-नीच का भेद मिटाकर, मानवता की सेवा करना सिखाए । ऐसी होती है माँ , ऐसी होती है माँ । *रुपिंदर कौर*