भगवान का दूसरा रूप "माँ"
*कैसी होती है माँ*
किसी ने मुझ से पूछा -
कैसी होती है माँ , कैसी होती है माँ ?
तो मैंने कहा-
भगवान का दूसरा रूप होती है माँ,
प्यार का समंदर होती है माँ ,
बलिदान की देवी होती है माँ ।
खुद भूखी रह बच्चों का पेट भरे ,
ऐसी होती है माँ , ऐसी होती है माँ ।
बच्चों की खुशी में मुस्कुराए ,
और उदास होने पर व्याकुल हो जाए ।
बच्चों को हर विपत्ति से बचाए ,
खातिर उनकी सारी दुनिया से लड़ जाए ।
ऐसी होती है माँ , ऐसी होती है माँ ।
भले-बुरे का अंतर बताए ,
सच-झूठ की पहचान सिखाए ,
कभी प्यार से तो कभी डाँट से ।
सही मार्ग पर चलना सिखाए ,
ऐसी होती है माँ , ऐसी होती है माँ ।
छोटों से प्यार, बड़ों का सम्मान ,
विनम्रता का पाठ पढ़ाए ।
जात-पात और ऊँच-नीच का भेद मिटाकर,
मानवता की सेवा करना सिखाए ।
ऐसी होती है माँ , ऐसी होती है माँ ।
*रुपिंदर कौर*
Comments
Post a Comment